भिलाई में फिर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रंगे हाथ 4 ग्राहक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

A sex racket operating under the guise of a spa centre was busted in Bhilai. Six accused, including four customers, were arrested red-handed and objectionable material was seized.

भिलाई में फिर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रंगे हाथ 4 ग्राहक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

दुर्ग : दुर्ग जिले से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. भिलाई के जुनवानी स्थित चौहान पार्क परिसर में चल रहे दो स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. देर शाम सुपेला चौकी पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा कर स्पा सेंटर के मालिक को भी अरेस्ट किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबीर से खबर कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित लोरेंजो स्पा और ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा संगठित रुप से अवैध कमी करने स्पा में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रही है. खबर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महिला थाना एवं स्मृतिनगर की टीम गठित कर पॉइंटर नियुक्त कर उसकी निशानदेही पर लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेळनेस स्पा में दबिश दिया गया.
इस मौके पर ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन और लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की मौजूदगी में स्पा सेन्टर को चेक किया गया. दोनों स्पा में संगठित रुप से बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहको को बुलाकर देह व्यापार कराया जाना पाया गया.
मौके पर दोनों स्पा के मैनेजर और संचालक के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कण्डोम, ग्राहको के एंट्री से संबंधित रजिस्टर और अन्य सामग्री जब्त किया गया. तलाशी के दौरान लोरेंजो स्पा के रुम में ग्राहक 1. गौरव कोठारी पिता किशोरी लाल कोठारी निवासी दुर्ग और (2). रचित दास पिता प्रदीप कुमार दास को आपत्तिजनक हालत में पाया गया.
इसी तरह ली वेलनेस स्पा के कमरे से ग्राहक संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद और (2) अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया. सभी 6 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यपार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चलने की खबर मिल रही थी. खबर की तस्दीक के लिए पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा. पॉइंटर से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड मारी.
कार्रवाई के दौरान लोरेंजो स्पा सेंटर से दो ग्राहक और ली वेलनेस स्पा सेंटर से तीन ग्राहक रंगे हाथों पकड़े गए. तलाशी में चार से पांच युवतियां भी मिलीं. जिनसे पुलिस ने पूछताछ की. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये युवतियां बाहरी जिलों की हैं और स्पा सेंटरों के ज़रिए जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई थीं.
इस पूरी कार्रवाई में स्मृतिनगर चौकी पुलिस टीम भी शामिल रही. दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम ,उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी अब जांच की जा रही है. सवाल उठता है- क्या स्पा के नाम पर शहर में फैल रहा है देह व्यापार का गोरखधंधा?
गिरफ्तार आरोपी
(1) धनेश्वर सेन पिता कृष्ण सेन 33 साल निवासी सुपेला
(2) पवन पांडे पिता राज पांडेय 40 साल निवासी भिलाई तीन
(3) अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ 43 साल सुपेला
(4) रचित दास पिता late प्रदीप कुमार दास 30 साल निवासी प्रगति नगर
(5) संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद 38 साल निवासी सुपेला
(6) गौरव कोठरी पिता किशोरी लाल कोठारी 36 साल निवासी नेहरु नगर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t