शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 1 दर्जन से ज्यादा लोगों के सामने एक के बाद एक फटे 3 सिलेंडर, धमाके की आवाज से दहला रायपुर का इलाका
A short circuit caused a house fire, three cylinders exploded one after the other in front of more than a dozen people, and the sound of the explosion shook the Raipur area.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना रेलवे फाटक स्थित एक बस्ती में बड़ा हादसा हो गया. जहां मकान के अंदर रखे तीन सिलेंडरों में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए. धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए. इस दौरान लोगों ने देखा कि एक मकान में भीषण आग लग गई और पूरा घर धू-धूकर जलने लगा.
मोहल्ले के लोगों ने फौरन इसकी खबर खम्हारडीह थाना पुलिस को दी. पुलिस ने दमकल विभाग को फोन कर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया. फौरन
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. चूंकि जिस बस्ती के मकान में आग लगी वो कचना रेलवे फाटक से सटा हुआ इलाका है. मकान काफी अंदर था. इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मकान से कुछ दूरी तक पहुंचने में कामयाब रही और फिर फायर होज नली के द्वारा आग को बुझाया गया. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया.
घर के लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रेलवे फाटक स्थित गणेश नगर निवासी संतोष साहू के घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई और फिर एक के बाद एक तीन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. घर में आग लगने के दौरान काफी लोग थे. जिन्होंने फौरन बाहर निकल कर अपनी जान बचाई. अगर सहीं समय में घर के लोग बाहर नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था.
मकान मालिक संतोष साहू नीचे वाले घर में रहता है और उपर में उसके किरायेदार रहते हैं. आगजनी के दौरार सभी घर से बाहर निकल गये थे. गनीमत रही कि सभी लोग ब्लास्ट से पहले ही घर के बाहर निकल गये थे. हो सकती थी. घर में मकान मालिक, किरायेदारों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग रहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



