आईटीआई रायपुर में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित, इधर प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 के दस्तावेजों का सत्यापन 12 दिसंबर तक

ITI Raipur is inviting applications for 22 guest lecturer positions. Document verification for the 2023 Laboratory Attendant Recruitment is due by December 12th.

आईटीआई रायपुर में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित, इधर प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 के दस्तावेजों का सत्यापन 12 दिसंबर तक

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती- 2023 : दस्तावेजों का सत्यापन 8 से 12 दिसंबर तक, आठ समितियाँ 1603 अभ्यर्थी का करेगी दस्तावेजों का सत्यापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा–2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 8 से 12 दिसंबर 2025 तक चलेगी. सत्यापन का कार्य विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक (रूसा) कार्यालय में रोजाना सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में होगा.
आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग डॉ. संतोष देवांगन ने बताया कि 430 पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है. इसमें सामान्य वर्ग के कुल 538 जिसमें महिला 164 तथा 374 पुरुष, अन्य पिछड़ा वर्ग के 190 में से महिला 56 और 134 पुरुष, अनुसूचित जाति वर्ग के 159 में से महिला 46 और 113 पुरुष और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 419 में से महिला 123 और 296 पुरुष शामिल होंगे. इसी तरह दिव्यांग वर्ग के 91,भूतपूर्व सैनिक के 206 अभ्यर्थी दस्तावेजों के सत्यापन में शामिल होंगे.
उच्च शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन कार्य के लिए कुल आठ समितियाँ बनाई हैं.हर समिति में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. सभी समितियाँ 8 से 12 दिसंबर 2025 तक रोजाना निर्धारित समय में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज़ों का परीक्षण करेंगी.
इस बारे में विस्तृत निर्देश उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www. highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं. यह प्रक्रिया भर्ती में पारदर्शिता बढ़ाने और चयन कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के मकसद से आयोजित की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

आईटीआई रायपुर में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित

रायपुर : नोडल संस्था औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई रायपुर) छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए रायपुर जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों और विषयों के प्रशिक्षण कार्य को पूर्ण कराने के लिए मेहमान प्रवक्ताओं (Guest Lecturers) के 22 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 16 दिसंबर 2025, शाम 5:30 बजे तक सिर्फ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा ही जमा कर सकते हैं.
आवेदक अपना आवेदन पत्र 16 दिसंबर 2025 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधानसभा रोड, एम.जी.एम.आई. हॉस्पिटल के सामने, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन 492014  के पते  पर भेज सकते हैं.आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी raipur.gov.in पर उपलब्ध है.
ऐसे समझें पूरी खबर 
रायपुर जिले की सरकारी ITI संस्थानों में 22 मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित।
इच्छुक उम्मीदवार अपने हार्ड कॉपी आवेदन 16 दिसंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से जमा कर सकते हैं.
आईटीआई सड्डू, हीरापुर, माना कैंप, बंगोली, तोरला और आरंग में विभिन्न ट्रेड और विषयों में पद उपलब्ध।
पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वेल्डर, COPA आदि शामिल हैं.
निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे. सिर्फ आधिकारिक माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
इन पदों पर आवेदन
रायपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कुल 22 मेहमान प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। आईटीआई सड्डू, रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी), आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन और इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन में 1-1 पद उपलब्ध हैं। इसी प्रकार, आईटीआई हीरापुर में स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर (6 माह) के 2 पद, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ के 2 पद, वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 2 पद, सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) का 1 पद तथा आई  ओ टी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) का 1 पद शामिल हैं.
आईटीआई माना कैंप, रायपुर में इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, मैकेनिक डीज़ल, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी) तथा मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के 1-1 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आईटीआई बंगोली और आईटीआई तोरला में कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के लिए 1-1 पद तथा आईटीआई आरंग में फिटर के 1 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
तय तारीख के बाद आवेदन नहीं:
आईटीआई सड्डू रायपुर के प्राचार्य  ने बताया कि आवेदन केवल निर्धारित माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा निर्धारित तिथि 16 दिसंबर एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t