तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाय पीने जा रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत, तलाश में जुटी पुलिस

A speeding unidentified vehicle hit a young man going to drink tea, the vegetable vendor died on the spot in the tragic road accident, police engaged in search.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाय पीने जा रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत, तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के उर्दना तिराहा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शेख मधु के रूप में हुई है, जो जिंदल अस्पताल के पास सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.
मिली जानकारी के मुताबिक शेख मधु रविवार सुबह करीब 7 बजे पतरापाली से इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर उर्दना बस्ती की ओर सब्जी खरीदने जा रहा था. इसी दौरान वह उर्दना तिराहा के पास पहुंचा और अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर दिया. बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर चाय पीने जा रहा था. तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
हादसा इतना भीषण था कि शेख मधु के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t