जनगणना में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध, शिक्षा विभाग ने स्कूलों से मांग रही नाम, सरकार से फैसला वापस लेने की उठी मांग

Opposition to the deployment of private school teachers for census duty; the Education Department is seeking names from schools, and there are calls for the government to reverse this decision.

जनगणना में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध, शिक्षा विभाग ने स्कूलों से मांग रही नाम, सरकार से फैसला वापस लेने की उठी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में अब जनगणना कार्य के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट स्कूल के टीचरों को भी शामिल कर लिया गया है. फरवरी में शुरू होने वाली जनगणना के लिए प्राइवेट स्कूलों से शिक्षकों के नाम मांगे गए है. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में सिर्फ बड़े और मंझोले प्राइवेट स्कूल से नाम मांगे गए हैं. उसके बाद भी कमी पड़ी तो छोटे स्कूलों से भी एक-एक, दो-दो टीचरों की सेवाएं ली जा सकती हैं. कुछ जगहों पर प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को जनगणना कार्य करने वालों के सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और कुछ जगहों पर उन्हें पूरा कार्य सौंपा जाएगा. उन्हें इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है. एसोसिएशन ने सरकार से निजी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना की जिम्मेदारी से मुक्त रखने की मांग की है. संगठन का कहना है कि इस काम के लिए शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे शासकीय विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती हैं.
दूसरे विभागों के कर्मचारियों को मिले जिम्मेदारी
एसोसिएशन के मुताबिक जनगणना में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की बड़ी तादाद में ड्यूटी लगाई जाती है. जबकि कई अन्य विभागों के कर्मचारियों की भागीदारी तुलनात्मक रूप से कम रहती है. ऐसे विभागों के कर्मचारियों को भी जनगणना कार्य में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि शिक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.
निर्धारित शैक्षणिक दिवस पूरे करना भी चुनौती
संगठन ने स्कूलों के संचालन से जुड़ी समस्या उठाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक साल में 220 दिन कक्षाएं संचालित करना जरुरी है, लेकिन बीते कुछ साल में स्कूलों का संचालन 180 से 185 दिन तक ही सीमित रहा है. ऐसे में पहले से कम मिल रहे शैक्षणिक दिनों के बीच शिक्षकों को एक्स्ट्रा सरकारी जिम्मेदारी देना स्कूलों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है.
शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ेगा असर
एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगने से नियमित कक्षाएं, पाठ्यक्रम और स्कूलों की अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित होंगी. प्राइवेट स्कूलों के पास अतिरिक्त छुट्टियां देने की भी गुंजाइश नहीं है. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और निर्धारित शैक्षणिक सत्र को पूरा करने में परेशानी आ सकती है. संगठन ने सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए निजी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना कार्य से बाहर रखने का आग्रह किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb