महुआ शराब पीकर टीचर पहुंचा स्कूल, बोला- सिर्फ 20 रुपये की आधा गिलास पिया हूं, कान पकड़ उठक-बैठक, मांगी माफी, वीडियो वायरल

A teacher arrived at school after drinking Mahua liquor, claiming he drank half a glass for only 20 rupees. He held his ears and apologized, and the video went viral.

महुआ शराब पीकर टीचर पहुंचा स्कूल, बोला- सिर्फ 20 रुपये की आधा गिलास पिया हूं, कान पकड़ उठक-बैठक, मांगी माफी, वीडियो वायरल

अंबिकापुर : सरकारी स्कूल का शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा. स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों में एक प्रधान पाठिका है. जो छुट्टी में थीं. जिसके चलते दूसरे शराबी शिक्षक के जिम्मे पहली से पांचवी तक के बच्चे थे. खबर मिलने पर जब मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे तब कैमरे के सामने शिक्षक ने कहा 20 रुपए की आधा ग्लास महुआ शराब पी है. शिक्षक ने कैमरे के सामने कान पकड़ उठक-बैठक लगा माफी मांगी. वहीं मामले में मैनपाट के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही की बात कही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालक वंदना में पदस्थ टीचर राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए. स्कूल की प्रधान पाठक छुट्टी पर थीं. एक शिक्षक स्कूल ही नहीं आए. नशे में धुत शिक्षक के भरोसे पहली से पांचवीं के बच्चे स्कूल में थे.
स्कूल में नशे की हालत में एक शिक्षक के भरोसे प्राइमरी स्कूल के बच्चों के होने की खबर ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को दी. पत्रकार जब स्कूल पहुंचे तो शिक्षक राज प्रताप सिंह ने शराब पीना कबूल किया. टीचर ने कहा कि उसने सिर्फ 20 रुपए की आधा गिलास महुआ शराब पी है. शिक्षक ने अपनी गलती कबूल कर खुद ही उठक-बैठक करने लगा. इसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t