अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में डर और सदमे का माहौल, आरोपी छंदनू राम गिरफ्तार
A victim of superstition, a young man suspected of witchcraft turned into a monster, an elderly woman was beaten to death, an atmosphere of fear and shock prevailed in the area, and the accused, Chandanu Ram, was arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है. जहां जादू-टोना के शक में एक युवक ने 71 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव की है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. मृतका की पहचान फूलमइत बाई के रूप में हुई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव का है,
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी छंदनू राम पिता मंगरू उम्र 31 साल को अपने बच्चों की बार-बार तबीयत खराब होने पर बुजुढ़ महिला पर जादू-टोना करने का शक था. इसी अंधविश्वास ने उसे इतना क्रूर बना दिया कि उसने महिला पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर में सो रही थी. तभी आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बगीचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
छंदनू राम पिता मंगरू उम्र 31 साल निवासी गितारीपानी थाना बगीचा जिला जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



