जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश, चौपाटी संघ ने किया संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

A dead frog found in the ice at a juice shop sparked a stir; the video went viral, sparking outrage. The Chowpatty Association demanded action against the factory.

जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश, चौपाटी संघ ने किया संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोरबा : गर्मियों के मौसम में गन्ने और अन्य फलों का जूस पीने वाले लोग जरा सावधानी बरतें. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि, कहीं आपके कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई मेंढक या छिपकली ना मिल जाए. ऐसा ही एक ताजा मामला कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से है. जहां जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था. तो उसमें मेंढक दिखाई दिया. जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक जूस संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाकर सोडा और जूस बेचता है. शुक्रवार की शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया. संचालक ने पहले जूस बनाया. बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा. तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला. जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई.
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला. इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है. बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी. ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
वहीं इस पूरे मामले को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारी विकास भगत ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

चौपाटी संघ ने मांग की है कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि उनका डिपो सुभाष चौक पर है. वह कई फैक्ट्री से बर्फ लेकर आते हैं. उन्हें यह नहीं पता कि यह विशेष बर्फ कहां से आई है. यह भी साफ नहीं हो पा रहा है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला. वह उनके डिपो की ही थी.
विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ और खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसमें खाद्य विषाक्तता, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं. ऐसे में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि यह मामला सामने आया है. इस मामले में जांच की जाएगी जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री हैं.