राज्यपाल के फॉलो वाहन से टकराकर महिला की मौत, अंबिकापुर में पुलिस तैनात, परिजनों के साथ अस्पताल के चिकित्सकों ने किया दुर्व्यवहार
A woman died after colliding with the Governor's follow vehicle, police deployed in Ambikapur, hospital doctors misbehaved with the relatives
सरगुजा/मैनपाट : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट के उल्टा पानी में उनकी सुरक्षा में लगे फॉलो वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल महिला सुन्नी मझवार पति नान साय मझवार की अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा के हालात बन गए. जिसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस की भारी व्यवस्था लगा दी गई है. ताकि कोई विवाद की हालात ना बन सके.
परिजनों का आरोप है कि मांझी समुदाय की मृतक महिला की मौत के बाद भी उसको आईसीयू से बाहर नहीं निकाला गया. इलाज के नाम पर उन्हें डेड बॉडी नहीं दी जा रही थी. और उनके साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने दुर्व्यवहार किया है. चिकित्सकों ने उनके साथ ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि कागजात में दस्तख़त करने का दबाव भी बनाया गया और कहा गया कि पोस्टमार्टम करने के बाद चुपचाप अपने गांव डेडबॉडी को लेकर चलें जाएं. परिजन 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरे के तहत 27 मार्च को मैनपाट में पहुंचे जहां उल्टा पानी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद जब उनका काफिला निकला. इसी दौरान उनके काफिले के सातवें नम्बर की गाड़ी की चपेट में एक 55 वसाल की महिला आ गई. उसे गंभीर चोटें आई.
मृतिका अपने भाई की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में ग्राम करमहा गई थी और अंतिम संस्कार में शामिल हो वापस पैदल लौट रही थी. तभी राज्यपाल की फॉलो गाड़ी की चपेट में आ गई. बताया जा रहा कि वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते महिला बोनट में लटक करीब 20 मीटर तक चली गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



