दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर रुप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप

A woman who was seriously injured after falling from the second floor died during treatment, her brother and mother accused her of pushing her down

दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर रुप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप

भाटापारा : घर के दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर रुप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को भाटापारा से जबलपुर गए मायके वालों ने छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये हादसा नहीं हत्या है. ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने बताया कि सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा में रहने वाली अनमोल आहूजा उम्र 27 साल की शादी गढ़ा पचमठा में रहने वाले विपुल आहूजा के साथ हुई थी. गुरुवार को उसे अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था. पति ने घर की दूसरी मंजिल से गिरने की बात बताई. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. खबर पाकर अनमोल की मां, भाई समेत परिवार के दूसरे सदस्य जबलपुर पहुंचे. पुलिस को दिए बयान में बेटी को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है.
लंबे समय से प्रताड़ना अनमोल के भाई और मां ने आरोप लगाया कि उसे लबे समय से दहेज और दूसरी चीजों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस को भी यही बयान देते हुए ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि अनमोल खुदकुशी नहीं कर सकती. जिस तरह से घटना हुई है. वह हादसा नहीं है. उसे पक्के तौर पर धक्का देकर नीचे गिराया गया है. निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
मृतिका के भाई भावेश खत्री ने बताया कि रात में अनमोल से विवाद करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया था. उसने यह बात मां को बताई थी. तो उसे समझाने की कोशिश की. उसके बाद विपुल का फोन आया था. वह उन्हें ही भला बुरा कहने लगा. इसके बाद फोन काट दिया. फिर देर रात विपुल ने अनमोल के छत से गिरने और मामूली चोट लगने की बात बताई. लेकिन जब यहां पहुंचे तो अनमोल की लाश मिली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB