राजधानी में शराबी युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर की गैलरी से फेंका नीचे, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
In the capital a drunken youth killed his own friend threw him from the gallery of the house accused of murder arrested
रायपुर : राजधानी से हत्या का मामला सामने आया है. यहां उरला इलाके में दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उरला थाना इलाके का है.
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच घर की गैलरी में शराब पीने के दौरान पुराने विवाद विवाद को लेकर झूमझटकी हो गई. जिसके बाद युवक ने अपने ही दोस्त को घर की गैलरी से नीचे फेंक दिया और जिससे युवक के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोंट आने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



