व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट कर युवक ने लगाई फांसी, पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

A young man committed suicide after updating his WhatsApp status accusing his wife and in laws of pressuring him to convert police investigating

व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट कर युवक ने लगाई फांसी, पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी  : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया. फिर फांसी लगा ली. स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने खुदकुशी की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है.
युवक की खुदकुशी की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. अर्जुनी पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया. मृतक का नाम लिनेश साहू है और वह सिलाई का काम करता था.
मृतक पति ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले दोनों झूठे हैं. उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई. पत्नी आठवीं पास है. जबकि उसे 12वीं पास बताया गया था. मृतक ने यह भी लिखा है कि ससुराल पक्ष के सभी लोग धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बना रहे हैं. बीवी अक्सर पैसों की मांग किया करती है. उसके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं किया जाता है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI