गरियाबंद में आधी रात बज गया पंजाब नेशनल बैंक का अलार्म, मचा हडकंप, आवाज सुनते ही दनादन आई पुलिस की गाड़ियां, और फिर जो हुआ..
Punjab National Bank alarm went off at midnight in Gariaband there was panic police vehicles came in full force as soon as they heard the sound and then what happened
गरियाबंद : गरियाबंद में इन दिनों कुछ न कुछ हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं. गरियाबंद के पंजाब नेशनल बैंक में अलार्म देर रात बज गया. जिससे लोगों में घबराहट हो गई कि आखिर बैंक के अंदर ऐसा क्या हुआ? अलार्म बजने के बाद पुलिस कर्मियों का एक पेट्रोलिंग टीम बैंक के सामने आ गया. बैंक की तलाशी ली गई और पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. जैसा लोग सोच रहे थे. बैंक के अंदर कुछ भी गलत नहीं पाया गया. बैंक के कर्मचारियों को फिर शक हुआ कि चूहों ने परिसर में लगे सेंसर संग छेड़ाछाड़ किया होगा और अलार्म बजा दिया होगा.
दो साल पहले इसी बैंक में सेंधमारी की नाकाम कोशिश की गई थी
आज से ठीक तीन दो साल पहले भी इसी बैंक के पिछले हिस्से से सेंध मारने की नकाम कोशिश की गई थी. लेकिन वही पुलिस के मौके पर फौरन आ जाने से चोर खेत से भागते हुए फरार हो गया था.
रात 11:30 बजे चूहों ने बजाया अलार्म
घटना की खबर पंजाब नेशनला बैंक द्वारा प्रायोजित बैंक- गरियाबंद शाखा में दी गई. आपको बता दें कि बीती रात करीब 11.30 बजे बैंक का चोरी अलार्म बज गया. पास के पुलिस स्टेशन में पुलिस फौरन एक्शन मोड में आ गई और एक बल बैंक पहुंच गया.
बैंक के बाहर आई पुलिस और फिर
बैंक के दरवाजों को तोड़े जाने का कोई संकेत नहीं मिला. पुलिस ने बैंक के मैनेजर को बुलाया. परिसर खोले गए और बारीकी से जांच की गई. कुछ भी गलत नहीं पाए जाने के बाद पुलिस राहत के साथ लौट आई. बैंक के कर्मचारियों को अब शक है कि चूहों ने गति सेंसर को सक्रिय किया होगा.
बैंक मैनेजर ने कहा कि करीब 11:30 बजे अलार्म बज गया. जिसकी जानकारी मुझे पुलिस विभाग के द्वारा दी गई और पुलिस फोर्स एक बार में यहां पहुंच गई. कभी-कभी चूहे मोशन सेंसर को सक्रिय कर देते हैं और अलार्म बज जाता है. पुलिस और बैंक स्टाफ ने परिसर की जांच की है. सब ठीक है. बैंक में कोई समस्या नहीं है. वही पुलिस विभाग के द्वारा बैंक मैनेजर को समझाइस दी गई को वो गार्ड जरुर रखें बैंक में गार्ड की व्यवस्था जरुर रखें. मौके पुलिस विभाग की टीम एएसआई देवेद्र वर्मा आरक्षक कुंदन जगने आरक्षक कृष्ण भूषण सरधार मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



