होटल में लात-घूंसों से पिटाई कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैसों का लेन-देन बनी हत्या की वजह
A young man was beaten to death in a hotel room, police arrested three absconding suspects, and the murder was motivated by a monetary transaction.
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले को पूरी तरह सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. इस तरह मामले के सभी पांचों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी 2026 को दुर्ग के होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट में मृतक ऋषि निर्मलकर के साथ आरोपियों द्वारा हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई. विवाद की वजह पुराने पैसों की वसूली बताया जा रहा है. मारपीट के दौरान ऋषि को गंभीर चोटें लगीं. जिनके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से मिली मर्ग डायरी के आधार पर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन एवं स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि 24 जनवरी.2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी. मारपीट से आई गंभीर चोटों की वजह से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था. बाकी फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी. जिन्हें 2 फ़रवरी 2026 को खबर के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करने पर उन्हें भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
1. प्रशांत राव पिता लक्ष्मण राव उम्र 26 साल निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग (पुर्व गिरफ्तार)
2. लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे उम्र 18 साल 4 महिना, निवासी जयंती नगर, दुर्ग (पुर्व से गिरफ्तार)
3. काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 साल निवासी कैलाश नगर, दुर्ग
4. मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 साल निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
5. अंकित झा उम्र 22 साल निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



