सड़क में युवक पर चाकू से लगातार 25 वार, मर्डर के बाद खून से सने चाकू के साथ आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीड‍ियो किया अपलोड- सबको मारुंगा

A young man was stabbed 25 times on the road, after the murder the accused uploaded a video on Instagram with the blood-soaked knife saying I will kill everyone

सड़क में युवक पर चाकू से लगातार 25 वार, मर्डर के बाद खून से सने चाकू के साथ आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीड‍ियो किया अपलोड- सबको मारुंगा

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सनकी लड़के पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने एक युवक का बेरहमी से मर्डर कर दिया. उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए. फिर  इंस्टाग्राम पर लिखा कि सबको मारूंगा. इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. युवक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह मामला धमतरी के भटगांव चौक का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी में लगातार चाकू की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. भटगांव चौक में एक पीपल के पेड़ के पास खड़ा हुआ था. तभी वहीं का रहने वाला इंद्रजीत साहू वहां पहुंच गया. इसी बीच, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि धमतरी के भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड के पास आरोपी इंद्रजीत साहू उम्र 19 साल ने टिकेश्वर साहू उम्र 24 साल का कत्ल कर दिया. आरोपी ने 10 से ज्यादा बार जिस्म के कई हिस्सों पर चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
युवक को परिचितों की मदद से एक प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने युवको मृत घोषित कर दिया. वहीं आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर खून से सने चाकू के पोस्ट को डालते हुए लिखा सबको मारूंगा....इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधिक किस्म के युवकों के हौसले कितने बुलंद है. आरोपी द्वारा पूर्व में भी अपने इंस्टाग्राम में चाकू और तलवार के साथ और गैंगबाजी की फोटो अपलोड कर चुका है.
इस वारदात की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया. मृत युवक टिकेश्वर साहू को धमतरी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. युवक का कत्ल आपसी रंजीश के चलते किया गया या वजह कुछ और है.  इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है.
इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI