सब इंस्पेक्टर के 307, सूबेदार के 19 और पीसी के 14 पदों पर होगी भर्ती, बैंक में जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर व ट्रेनी असिस्टेंट के लिए मौका

There will be recruitment on 307 posts of Sub Inspector 19 Subedar and 14 posts of PC opportunity for Trainee Officer and Trainee Assistant in Junior Officer grade in the bank

सब इंस्पेक्टर के 307, सूबेदार के 19 और पीसी के 14 पदों पर होगी भर्ती, बैंक में जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर व ट्रेनी असिस्टेंट के लिए मौका

SI, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खबर है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC/सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक विशेष शाखा, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक साइबर क्राइम पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया है. परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे. रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे.
सब इंस्पेक्टर की पिछली परीक्षा के नतीजे को लेकर विवादों के बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर के 307 पद, सूबेदार के 19 और प्लाटून कमांडरों के 14 पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी है.
सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर (पीसी) के सभी 341 पदों के लिए आनलाइन आवेदन मंगवाए गए हैं। आवेदन अपलोड करने का सिलसिला 21 नवंबर को रात 12 बजे तक चलेगा. इन आवेदनपत्रों की जांच के बाद पीएससी की तरफ से लिखित परीक्षा होगी.
परीक्षा के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेशपत्र दिए जाएंगे. जो भर्ती के लिए जरुरी अर्हताओं को पूरा करेंगे. आवेदन पत्रों में गलती सुधारने का निशुल्क और सशुल्क मौका  दिया जाएगा. 27 नवंबर की रात त्रुटि सुधार के सारे आनलाइन मौके खत्म हो जाएंगे.
पीएससी की ओर से इन पदों के लिए भर्ती की परीक्षा की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी. सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा लिखित और फिजिकल तौर पर ली जाएगी. फिजिकल परीक्षा के लिए कमेटी पीएससी से ही गठित होगी. पीएससी की तरफ से जारी विज्ञापन में हर पद और उसका आरक्षण भी घोषित किया गया है.
सूबेदार के 19, सब इंस्पेक्टर के 278, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के 11, प्लाटून कमांडर के 14, सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट के 4.,सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज का 1, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 5 और सब इंस्पेक्टर (सायबर क्राइम) के 9 पद हैं. पीएससी ने यह भी साफ किया है कि गृह विभाग से संशोधित रिक्तियां मिलने पर जारी किए गए पदों की तादाद में बदलाव भी हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बैंक में जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर व ट्रेनी असिस्टेंट के लिए मौका

महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक ने जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर और बैंक में ट्रेनी असिस्टेंट के पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे बैंक की वेबसाइट mscbank.com/careers के जरिए बताए गए समय सीमा पर या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करें.
एमएससी बैंक ने 75 वैकेंसी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर, 2024 को शुरु हुई.
एमएससी बैंक ने 75 ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है. वैकेंसी की डिटेल यहां दी गई है.
प्रशिक्षु जूनियर अधिकारी – 25
प्रशिक्षु सहयोगी – 50
कुल – 75
आवेदन करने के स्टेप
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इन पदों के लिए आवेदन करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com/careers पर जाएं.
ट्रेनी एसोसिएट्स के लिए आवेदन बटन पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए जरूरी डिटेल भरें.
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन फॉर्म पूरा करें.
आवेदन जमा करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 23 अक्तूबर से स्नातक स्तर के पदों के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (RRB NTPC) 2024 के आवेदन सुधार विंडो खोल दी है.
उम्मीदवारों को सामान्य जागरुकता, अंकगणितीय क्षमता, सामान्य बुद्धि और तर्क जैसे विषयों सहित परीक्षा की तैयारी करनी होगी। परीक्षा के पेपर में 100 सवाल होंगे. इस परीक्षा के लिए आवंटित अधिकतम अंक 100 हैं. परीक्षा पैटर्न के मुताबिक सभी सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. इस भर्ती अभियान का लक्ष्य एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के 8113 पदों को भरना है. चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन होगा.
आवेदन पत्र में कैसे करें सुधार? 
जिन उम्मीदवारों ने अपनी आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है. वे अपनी जरुरत के हिसाब से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए अपने आरआरबी एनटीपीसी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कई पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. जिसमें निजी नियोजक या देवी एसोसिएट फर्स्ट फ्लोर नियर बाबरा मोटर्स रिंग रोड नमनाकला अम्बिकापुर सरगुजा (छ.ग.) के गणेश सिन्हा मौजूद रहेंगे.
जिसके अंतर्गत असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण वेतनमान 12 हजार, एडवाईजर के 30 पदों पर भर्ती न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण वेतनमान-कमीशन पर आधारित एवं ऑफिस ब्वाय के 1 पद यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण वेतनमान-6 हजार की भर्ती की जानी है. इस प्रकार कुल 51 पदों की भर्ती किया जाना है.
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प फ्री है. नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक खुद जिम्मेदार होंगे. कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रुप में होगी. जिले के इच्छुक ऐसे सभी आवेदक जो इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं. वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में हाजिर होकर रोजगार के मौके का फायदा हासिल कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb