दो सगे भाईयो ने मिलकर युवक पर धारदार चाकू और डंडे से किया ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी वेदप्रकाश और अजय वर्मा गिरफ्तार

Two brothers together attacked a young man with a sharp knife and a stick, he died during treatment, two accused Vedprakash and Ajay Verma arrested

दो सगे भाईयो ने मिलकर युवक पर धारदार चाकू और डंडे से किया ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी वेदप्रकाश और अजय वर्मा गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तिल्दा-नेवरा से लगे ग्राम कोहका में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक  मृतक और उसके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दो युवकों ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया.
दरअसल रविवार शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास कोहका निवासी हितेश वर्मा, वेद वर्मा और उसके भाई अजय का विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा की वेद और उसके भाई अजय वर्मा ने हितेश को चाकू, डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया. जिसके बाद मामले की खबर परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और हितेश को अस्पताल लेकर गए.
अस्पताल में डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले में नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर ग्राम कोहका निवासी हितेश वर्मा ग्राम घुलघुल गया था. जहां पर उसे गांव का उसका साथी वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा और उसका भाई अजय वर्मा मिले. उसे देख दोनों भाई कहने लगे कि  तुम हमारे बारे में गांव में गलत अफवाह फैला रहे हो. दादा बन रहे हो. तुझे आज छोडेंगें नहीं.  खतम कर देंगें. कहकर धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे.
तभी वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा ने अपने पास रखे बटनदार धारदार चाकू से हितेश वर्मा के मस्तक, चेहरा, गला, पीठ, बांये हाथ के कलाई, अंगूठा वगैरह में बारंबार वारकर लहुलुहान किया. नाजुक हालत में हितेश वर्मा के नीचे गिरने पर अजय कुमार वर्मा डण्डा से बेरहमी से मारते रहा और  दोनो उसके उपर मिट्टी का बडा टुकड़ा भी उठाकर पटक दिया. और भाग गए.
हितेश वर्मा को घायल हालत में सरकारी अस्पताल तिल्दा नेवरा लाया गया. जहां पर डाॅ. ने चेक कर मृत घोषित कर दिया. इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियान को हिरासत में लिया गया. और हमले इस्तेमाल चाकू, डण्डा, मिट्टी का बड़ा टुकड़ा, उनके पहने कपड़े खून के दाग लगे  को जप्त किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 18 साल 4 महिना
अजय कुमार वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 21 साल
दोनो निवासी ग्राम घुलघुल थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छग 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI