पुलिस आरक्षक पर युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 18 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, दी आत्मदाह की चेतावनी

A young woman accused a police constable of raping her on the pretext of marriage; he remained unharmed even after 18 days and threatened to commit suicide.

पुलिस आरक्षक पर युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 18 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, दी आत्मदाह की चेतावनी

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने जिले में पदस्थ आरक्षक सतीश मिश्रा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर बनने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई. जिससे आक्रोशित होकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी आरक्षक से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा. भरोसा करने पर दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली. आरोपी ने कुछ समय तक शादी को गुप्त रखने का दबाव बनाया. जिस पर युवती ने सहमति दे दी. दोनों नियमित रुप से मिलते रहे. इस दौरान युवती ने शहर के एक निजी स्कूल में नौकरी के लिए आवेदन किया. आवेदन में पति का नाम और फोटो देखकर वहां मौजूद एक शिक्षिका ने पहचान की और बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ.
पीड़िता ने बताया कि इस बारे में उसने पहले ही एसपी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. युवती का आरोप है कि पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है.
इस बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात कही है. पीड़िता आज इंसाफ की गुहार लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी.
इस मामले में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक आरक्षक ने अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी की है. युवती का कहना है कि उसे झांसा देकर शादी की गई. इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है और जांच जारी है. वहीं मामले में एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t