पानी पीने के बहाने चकमा देकर कोर्ट से फरार हुआ आरोपी विशाल, छेड़खानी के नए केस के साथ पुलिस की सटीक घेराबंदी में गिरफ्तार

Accused Vishal escaped from the court on the pretext of drinking water, arrested in a tight police cordon with a new case of molestation

पानी पीने के बहाने चकमा देकर कोर्ट से फरार हुआ आरोपी विशाल, छेड़खानी के नए केस के साथ पुलिस की सटीक घेराबंदी में गिरफ्तार

रायगढ़/धरमजयगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस ने एसडीएम न्यायालय से फरार हुए आरोपी विशाल विश्वास को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी को उसके गांव हाथीगुड़ा से गिरफ्तार कर दोनों मामलों में रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 जून 2025 को ग्राम हाथीगुड़ा निवासी विशाल विश्वास के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170/126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया था.
लेकिन पेशी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को पानी पीने का बहाना बनाया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया. घटना के बाद थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 264, 121(1), 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर टीआई कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु की गई.
इसी बीच 3 जून को एक स्थानीय युवती ने विशाल विश्वास के खिलाफ पीछा कर परेशान करने, अभद्र टिप्पणियां करने और पिछले कई महीनों से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक और अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 74(1) (क), 78 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम ठाकुर के साथ पुलिस टीम, आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उसे सुबह उसके गांव हाथीगुड़ा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB