छोटा हाथी में कुरकुरे, चिप्स और बिस्किट के आड़ में देशी शराब की बिक्री, पुलिस ने आरोपी मानक साहू को गिरफ्तार कर वाहन किया जप्त
Sale of country liquor under the guise of Kurkure, chips and biscuits in Chota Hathi, police arrested the accused Manak Sahu and seized the vehicle
धमारी/कुरुद : वाहन छोटा हाथी में कुरकुरे, चिप्स, बिस्किट के आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा युवक गिरफ्तार हो गया है. पुलिस को मुखबिर से खबर मिली की ग्राम बगौद रोड पास बंजारी मोड़ के पास कुरुद में एक व्यक्ति द्वारा छोटा हाथी वाहन में शराब परिवहन कर रहा है, इस खबर पर थाना कुरूद पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर छोटा हाथी वाहन नम्बर CG04 LF 5928 को रोककर उसमें चालक से पूछताछ किया गया.
आरोपी ने अपना नाम मानक साहू पिता बेनीराम साहू उम्र 37 साल ग्राम भाठागांव, थाना कुरुद का रहने वाला बताया. जो छोटा हाथी में कुरकुरे, चिप्स, बिस्किट की आड़ में एक नीले रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध तरीके से शराब परिवहन करते मिला. आरोपी के कब्जे से 8 पौवा देशी प्लेन शराब और 6 पौवा देशी मशाला कीमत 1,240/- रूपये, बिक्री रकम 360/- रुपये, जुर्म में इस्तेमाल छोटा हाथी वाहन नम्बर CG04 LF 5928 कीमत 2,00,000/- रुपये जुमला कीमत 2,01,600/- रुपये जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र. 148/25 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.
आरोपी का नाम
मानक साहू पिता बेनीराम साहू उम्र 37 साल ग्राम भाठागांव,थाना कुरुद जिला-धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



