गरियाबंद अस्पताल में विवादों में घिरी सृष्टि यदु पर लगा नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप, हुआ ट्रांसफर, रायपुर वापसी के आदेश जारी

Shrishti Yadav, who is surrounded by controversies in Gariaband Hospital, was accused of threatening to remove her from the job, she was transferred, orders were issued to return to Raipur

गरियाबंद अस्पताल में विवादों में घिरी सृष्टि यदु पर लगा नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप, हुआ ट्रांसफर, रायपुर वापसी के आदेश जारी

गरियाबंद : गरियाबंद अस्पताल में विवादों में घिरी NTCP सलाहकार सृष्टि यदु का ट्रांसफर रायपुर किया गया. बहन के नाम पर धमकी देने के आरोप लगे थे. डॉक्टरों की शिकायत के बाद लिया एक्शन लिया गया. 
गरियाबंद जिला अस्पताल में संविदा पद पर पदस्थ सृष्टि यदु को लेकर कई दिनों से चल रही अंदरुनी खींचतान अब एक प्रशासनिक आदेश में तब्दील हो गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी ताजा आदेश में सृष्टि यदु को तत्काल प्रभाव से रायपुर जिला अस्पताल में मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं.
दरअसल, सृष्टि यदु के खिलाफ गरियाबंद जिला अस्पताल में डॉक्टर राजेंद्र बिनकर सहित कई वरिष्ठ डाक्टरों और स्टॉफ ने मोर्चा खोल दिया था. उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे कि वे अपनी बहन गार्गी यदु के नाम पर अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ को नौकरी से हटाने की धमकी देती थी. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यों में भी अनावश्यक हस्तक्षेप किया.
23 मई को डॉक्टरों द्वारा इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर गरियाबंद से की गई थी. यह मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और अब 5 जून को जारी ट्रांसफर आदेश को उसी शिकायत का परिणाम माना जा रहा है.
सूत्रों की माने तो सृष्टि यदु का ट्रांसफर रुकवाने के लिए एक स्थानीय जनप्रतिनिधि (पूर्व) ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. कलेक्टर को शिकायत करने गए डाक्टरों को रास्ते में रोककर कहा गया था कि आप लोग कुछ भी कर लीजिए इन बहनों का कुछ नहीं होगा और एक हफ्ते में सारा मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा. मैं इनको कुछ होने नहीं दूंगा.
हालांकि आधिकारिक आदेश में इसे सिर्फ “प्रशासकीय आधार” पर ट्रांसफर बताया गया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि डॉक्टरों की शिकायतों और अस्पताल में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सृष्टि यदु का स्थानांतरण एक अनुशासनात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि स्वास्थ्य विभाग अब आंतरिक गड़बड़ियों पर एक्शन लेने के मूड में है. देखना होगा कि अब रायपुर में सृष्टि यदु को क्या जिम्मेदारी दी जाती है?. और गरियाबंद में इस पद पर नया जिला सलाहकार कौन नियुक्त होता है?.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB