नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप, SSP से शिकायत के बाद भाजपा नेता के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, जांच जारी

Accused of defrauding lakhs of rupees in the name of providing jobs, FIR registered against BJP leader at police station after complaint to SSP, investigation underway

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप, SSP से शिकायत के बाद भाजपा नेता के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, जांच जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नौकरी दिलाने के नाम पर बीजेपी के एक नेता ने लाखों रुपये की ठगी की है. इन आरोपों के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. यह मामला मामला सुपेला क्षेत्र का है.
दुर्ग जिले के मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष बीजेपी नेता जेपी यादव (जय प्रकाश यादव) के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं. मिथलेश कुमार साहू ने एसपी से ये शिकायत किया कि बीजेपी नेता जय प्रकाश यादव ने खुद को पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए और मंत्रियों से पहचान होने का दावा करते हुए उनके बच्चों को नौकरी लगवा देने का वादा किया था.
आरोप है कि जय प्रकाश यादव ने 2021 में 6 लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 16 लाख रुपये लिए थे. लेकिन आज तक न तो किसी की नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी पैतृक जमीन बेचकर बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की योजना के लिए 4 किस्तों में पूरे पैसे कैश में जय प्रकाश यादव को दिए थे.
शिकायतकर्ता के मुताबिक जय प्रकाश यादव ने पीड़ित के भाई के लिए SI पद, 4 लाख रुपये, अपनी बेटी के लिए स्टाफ नर्स 4 लाख रुपये, बहू के लिए 3 लाख रुपये, दो बेटों के लिए (प्रत्येक) 2-2 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति ने अपने बेटे को प्यून पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये दिए. प्रार्थियों ने जय प्रकाश यादव के साथ हुए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट और फोन कॉल के वॉइस रिकॉर्ड भी सबूत के तौर पर साझा किए थे.
हालांकि इन आरोपों के बाद बीजेपी के नेता जय प्रकाश यादव का कहना था  कि उन्हें फंसाया जा रहा है और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
दर्ज हुई एफआईआर
इस शिकायत को करीब 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद सुपेला थाना की पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में किसानों ने दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से शिकायत करते हुए आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने 9 फरवरी को बीजेपी नेता जयप्रकाश यादव के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB