ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, नाराज किसानों ने धान का भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप, जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन

Villagers boycotted Panchayat elections, angry farmers accused of not paying paddy, memorandum submitted to the District Magistrate

ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, नाराज किसानों ने धान का भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप, जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. सोसाइटी में बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है. जिसको लेकर उन्होंने वोट नहीं देने की बात कही है. जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टीकम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि या तो धान का पूरा भुगतान करें या फिर वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
इसी मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका ने भी बड़ी तादाद में किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि 19 से 31 जनवरी के बीच धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य और अंतर राशि तत्काल दी जाए.
पूर्व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और विधायक भुनेश्वर बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 72 घंटे में भुगतान का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. किसान न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक रुप से भी परेशान हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI