शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप, 3 महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी अजय नागपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Accused of rape and forced abortion over four years under the pretext of marriage, Ajay—who carried a reward of ₹5,000 and had been absconding for three months—was arrested in Nagpur and sent to jail.

शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप, 3 महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी अजय नागपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बिलासपुर/सरकंडा : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोप में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले तीन महीने से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई कि कोनी क्षेत्र के पौसरा निवासी अजय कुमार बघेल पिछले कई साल से शादी का वादा कर उससे संपर्क में था. आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर उसने युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध कई बार बनाए और उसका शोषण करता रहा.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने युवती को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. बाद में सामाजिक स्तर पर शादी का भरोसा दिलाया. लेकिन कुछ समय बाद आरोपी और उसके परिजन अपने वादे से पीछे हट गए और संपर्क खत्म कर दिया.
इस मामले में जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर से मिली खबर के आधार पर सरकंडा पुलिस की टीम ने नागपुर में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उसे बिलासपुर लाया गया और अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी और आरक्षक रमेश देवांगन की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t