कॉलेज छात्रा का पीछा कर हाथ पकड़कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल और iPhone 13 जप्त
Accused of stalking and harassing a college student by grabbing her hand, an obsessed man was arrested and jailed by the police; his motorcycle and iPhone 13 were seized.
बलौदाबाजार : कॉलेज आने-जाने वाली छात्रा का लगातार पीछा करना, रास्ता रोककर जबरन बातचीत करने की कोशिश करना और विरोध करने पर उसे धमकाना एक युवक को भारी पड़ गया. छात्रा की शिकायत के बाद बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका लगातार पीछा करता था और रास्ते में रोककर जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था. आरोप है कि युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर भी उसे परेशान किया. जब छात्रा ने उससे बातचीत करने और उसकी हरकतों का विरोध किया. तो आरोपी कथित तौर पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने लगा.
शिकायत मिलते ही पुलिस का एक्शन
पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(1), 79 और 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है. रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल और iPhone 13 भी जब्त किया है.
एकतरफा बातचीत और पीछा करने की जिद आखिरकार आरोपी को सलाखों के पीछे ले गई. कॉलेज छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



