कार की छत में सवार होकर स्टंटिंग करने वाले युवकों के खिलाफ एक्शन, ट्रेफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो रही सख्त कार्रवाई
Action against those who stunting in the roof of the car, strict action against those who violate traffic rules
बिलासपुर : आधी रात के बाद शहर के आवारा युवकों की मस्ती पर पुलिस की चौकस निगाह है. देर रात शहर के प्रमुख स्थल अग्रसेन चौक में कार की छत पर बैठकर स्टंटिंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर नागरिकों ने भी इसकी शिकायत की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक अग्रसेन चौक में कार नम्बर CG 10, BQ, 0007 में तीन युवकों के द्वारा कार के ऊपर बैठकर स्टंट बाजी करने और सिगरेट फूंकने का वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न साइटों में वायरल हुआ था. इस बारे में नागरिकों की भी आपत्ति पुलिस तक पहुंची थी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी को वाहन चालक के खिलाफ सख्त से सख्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत बड़ी से बड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया. साथ ही उपद्रवी और स्टंटबाजो के खिलाफ शहर में प्रमुख रहवासी क्षेत्र में स्टंटबाजी करके लोगों में अशांति फैलाने के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने कहा.
अधिकारियों ने वाहन का नंबर ट्रेस कर उसके घर पर नोटिस भेजकर तामील कराई. इसके बाद वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 189, 119/177 के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 5300 समन शुल्क जमा कराया गया. वाहन में सवार होकर स्टंटिंग करने वाले वाहन चालक और उनके सहयोगियों सहित तीनो युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 170/ 126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश किया गया.
इस दौरान युवकों के माता-पिता अभिभावकों को भी समझाइश दिया गया कि इस तरीके का स्टंट बाजी करके न सिर्फ खुद की जान को जोखिम में डाल रहे थे. बल्कि दूसरे इनोसेंट वाहन चालकों के बीच डर पैदा करते हुए उनके जान को जोखिम में डालने की कोशिश की गई.
यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चालन के दौरान किसी भी तरह के यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें. शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर का सहयोग प्रदान करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



