सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वालों के खिलाफ हुआ एक्शन, कलेक्टर ने दिया फसल पर की गई जब्ती की कार्यवाही का आदेश
Action taken against those cultivating government land by encroachment Collector ordered action to confiscate crops
कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में कोरबा तहसील के ग्राम दादरखुर्द में सरकारी जमीन में कब्जा कर फसल लेने वाले अतिक्रमणकारी प्रभाती लाल और पुरुषोत्तम घाडगे द्वारा 3-3 एकड़ राजस्व भूमि में कब्जा कर लिए गए धान के फसल को जब्त किया गया है.
इसी तरह तहसील दर्री अंतर्गत अतिक्रामक नारद पटेल द्वारा 1 एकड़ में लगाए धान की फसल पर राजस्व विभाग द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई है. जिससे इस रकबे में लगे धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए और पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके.
अवैध रेत के परिवहन पर रोक लगाने की कड़ी में तहसीलदार दर्री, राजस्व निरीक्षक और पटवारी द्वारा ग्राम पंडरीपानी में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जब्त कर थाना प्रभारी दर्री के अभीरक्षार्थ सुपुर्द किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



