दुर्ग के बाद बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, लीज पर जमीन लेकर बाहरी व्यक्ति कर रहा था खेती, ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस का छापा

After Durg, opium was found on a 5-acre farm in Balrampur. An outsider was cultivating the land on lease. Police raided the farm following information from villagers.

दुर्ग के बाद बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, लीज पर जमीन लेकर बाहरी व्यक्ति कर रहा था खेती, ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस का छापा

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. झारखंड के व्यक्ति द्वारा 2 ग्रामीणों की करीब 4 एकड़ जमीन लीज पर लेकर अफीम की खेती की गई है. खबर मिलते ही मंगलवार की सुबह बलरामपुर व जशपुर जिले के 4 थाना की टीमें और कुसमी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व टीआई मौके पर पहुंचे. यहां अफीम के पौधे जब्त किए जाने की कार्रवाई जारी है. यह  मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है.
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरनाटोली निवासी रूपदेव राम पिता ठाकुर राम व कौशिल पिता रुंगु की करीब 4 एकड़ जमीन को झारखंड के एक व्यक्ति ने लीज पर ली है. उक्त दोनों ही जमीन चारों ओर जंगल से घिरी हुई है. खबर मिलते ही मंगलवार की सुबह कुसमी, शंकरगढ़, सामरी व जशपुर जिले के आस्था थाने की पुलिस तथा कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, एसडीओपी आशीष कुंजाम, टीआई विरासत कुजूर, व तहसीलदार राकी इक्का दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.
ग्राम सरनाटोली में चारों ओर से घिरे जंगल के बीच खेत में अफीम की खेती देख अफसरों के भी होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने खेत को चारों ओर से घेरकर अफीम के पौधे जब्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है. अफसरों का कहना है कि खेती के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया गया है. जहां से आसानी से किसी का आना-जाना न हो.
अफीम की खेती बड़े ही सिस्टेमेटिक तरीके से की गई है.
 बताया जा रहा है कि खेती करने वालों को यहां के मौसम से लेकर अफीम के खेती के तौर-तरीके पूरी तरह से मालूम हैं. यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त पौधों से काफी तादाद में अफीम निकालकर तस्करी भी की जा चुकी है. फिलहाल कितने का अफीम है. इसका पता नहीं चल सका है.।प्रशासनिक व राजस्व की टीम पौधों की गिनती व जमीन की नापजोख कर रही है.
अफीम की खेती बड़े ही सिस्टेमेटिक तरीके से की गई है. बताया जा रहा है कि खेती करने वालों को यहां के मौसम से लेकर अफीम के खेती के तौर-तरीके पूरी तरह से मालूम हैं. यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त पौधों से काफी मात्रा में अफीम निकालकर तस्करी भी की जा चुकी है. फिलहाल कितने का अफीम है. इसका पता नहीं चल सका है.प्रशासनिक व राजस्व की टीम पौधों की गिनती व जमीन की नापजोख कर रही है.
इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार है. साथ ही 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी करीब 4 ट्रैक्टर अफीम की फसल जब्त की गई है. जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB