राजधानी में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने किया जानलेवा हमला, सभी आरोपी सलाखों के पीछे
After the election results came in the capital, an independent candidate made a fatal attack on a BJP worker, all the accused are behind bars.
रायपुर : न्यू राजेंद्र नगर इलाके में चुनाव परिणाम आने के बाद आरोपियों ने मारपीट की और चाकू और क्रिकेट स्टंप से जानलेवा हमला किया. इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया. जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दीपक वाधवानी उर्फ कालू पिता स्व शीतल दास वाधवानी उम्र 54 साल साकिन म.नं. 68 गोमती विहार न्यू राजेन्द्र नगर की रिपोर्ट पर देहाती नालसी 00/2025 धारा 296,351(2),109,191(2)(3) बीएनएस के तहत, थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 296,351(2),109,191(2)(3) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था.
इस जुर्म में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेंद सिंह जिला रायपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते (पश्चिम) जिला रायपुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन जिला रायपुर निर्देशानुसार घटना के आरोपी 1. विक्रम सिह ठाकुर उर्फ छोटू पिता जसवंत सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, 2. लाला बेसरा पिता स्व झोटो मोनो बेसरा उम्र 24 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, 3. भोला जगत पिता संजय जगत उम्र 19 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, 4. गणेश बाघ पिता लच्छू बाघ उम्र 20 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, 5. संतोष जगत पिता गजानंद जगत उम्र 19 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को 20 फरवरी 2025 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. इस मामले में जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्रम सिह ठाकुर उर्फ छोटू पिता जसवंत सिंह ठाकुर उम्र 24 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
2. लाला बेसरा पिता स्व झोटो मोनो बेसरा उम्र 24 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
3. भोला जगत पिता संजय जगत उम्र 19 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
4. गणेश बाघ पिता लच्छू बाघ उम्र 20 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
5. संतोष जगत पिता गजानंद जगत उम्र 19 साल पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



