शादी समारोह से नाबालिग का अपहरण, खेत में ले जाकर बलात्कार, पुलिस ने चंद घंटों में घेराबंदी कर दरिंदे को दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Kidnapping of a minor from a wedding ceremony, taking her to the field and raping her, within a few hours the police surrounded and caught the culprit, the court sent her to jail.

शादी समारोह से नाबालिग का अपहरण, खेत में ले जाकर बलात्कार, पुलिस ने चंद घंटों में घेराबंदी कर दरिंदे को दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

कोंडागांव : शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद आरोपी युवक लगातार पुलिस से छिपने के लिए लोकेशन बदल रहा था. पुलिस ने रायपुर नाका पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस दौरान रात को वह बाथरुम के लिए घर के पीछे स्कूल के पास गई थी. तभी आरोपी युवक मनोज कुमार मरकाम उम्र 28 साल निवासी कोण्डागांव अचानक वहां आ गया और जबरदस्ती नाबालिग को अपने साथ पास के खेत में ले गया. जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
इस मामले की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 64, 351 (2) बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 4(1), के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. 
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरु की. आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था. रायपुर नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI