विकासखंड शिक्षा कार्यालय में सरकारी रकम का गजब का खेला, 6 लाख का गबन, बीईओ कार्यालय के लिपिक सूर्यकांत मिश्रा सस्पेंड
Amazing game of government money in Block Education Office, embezzlement of 6 lakhs, BEO office clerk Suryakant Mishra suspended
रायपुर : विकासखंड शिक्षा कार्यालय में सरकारी की रकम का गजब का खेला किया गया है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं लिपिक ने बसना बीईओ कार्यालय में बिजली बिल की भुगतान को लेकर 6 लाख रुपया बिजली बिल पटाने के लिए निकाल तो लिया. लेकिन बिजली बिल पटाने के बजाय गबन कर लिया. कार्यालय का बिजली बिल ही नहीं पट पाया.
बीईओ जोइधाराम डहरिया और लिपिक सूर्यकांत मिश्रा ने मिलकर 6 लाख 23 हजार 348 रुपए का गबन किया है. जांच के बाद विकासखंड शिक्षा कार्यालय में सेवारत लिपिक सूर्यकांत मिश्रा के ऊपर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद लिपिक सूर्यकांत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो आरटीआई कार्यकर्ताओं ने इस बारे में शिकायत की थी. बताया गया कि बिजली बिल मद की रकम बैंक से चेक के जरिए निकाली गई. लेकिन इस रकम को बिजली बिल में जमा नहीं किया. जांच के दौरान जब बिल और वाउचर मांगे गए तो बीईओ और लिपिक एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे. संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय की जांच में दोनों अधिकारी दोषी पाए गए.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए लिपिक सूर्यकांत मिश्रा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है. इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि इस बारे में शिकायत हुई थी जिसकी जांच संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर की गई थी. शिकायत सही पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय के द्वारा सूर्यकांत मिश्रा को सस्पेंड किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



