बलौदाबाजार स्कूल के वार्षिक उत्सव में एयर गन से चली गोली, फायरिंग से छात्रा घायल, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

An air gun was fired at the annual function of a Balodabazar school, injuring a student. Police arrested three accused and sent them to jail.

बलौदाबाजार स्कूल के वार्षिक उत्सव में एयर गन से चली गोली, फायरिंग से छात्रा घायल, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक शासकीय स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रा पर एयर गन से फायरिंग करने का मामला सामने आया है. इस घटना में छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई. करहीबाजार पुलिस ने दो घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे ग्राम खैरा स्थित शासकीय स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास एक छात्रा अचानक चोटिल हो गई. चानक हुई इस फायरिंग से स्कूल परिसर में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया.
प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई कि छात्रा को चोट एयर गन से निकले छर्रे की वजह से लगी. घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. घटना के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि फायरिंग जान से मारने की नीयत से की गई थी. एयर गन से निकले छर्रे छात्रा के पैर में जा लगे. जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई.
पुलिस ने करहीबाजार चौकी में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में करहीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल शुरु की. स्थानीय लोगों और तकनीकी खबर के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान की. करहीबाजार पुलिस ने देवनाथ जायसवाल, उम्र 29 साल, तेवराम जायसवाल, उम्र 32 साल और मुरलीधर ध्रुव, उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण को हिरासत में लिया.
आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने एयर गन से जानबूझकर फायरिंग करने और छात्रा को चोट पहुँचाने की बात कबूल की. पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एयर गन और दुसरे सबूत भी बरामद किए. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
गिरफ्तार आरोपी
देवनाथ जायसवाल, उम्र 29 साल निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण
तेवराम जायसवाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण.
मुरलीधर ध्रुव उम्र 25 साल निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB