रायपुर में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
In Raipur, a man was duped of 2.4 million rupees by promising online work from home. Police arrested three interstate fraudsters and sent them behind bars.
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिया गया. ऑपरेशन साइबर शील्ड 3 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने वर्क फ्रॉम होम आनलाइन जॉब के नाम से धोखाधड़ी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के जरिए मुनाफा कमाने के नाम पर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की खबर थाना राखी में दी गई. इस रिपोर्ट पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम से मिले तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया गया. मिले सबूतों के आधार पर इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान की गई.
आरोपियों की गिरफ्तारी हो पुलिस की अलग अलग टीम बनाकर महाराष्ट्र, राजस्थान भेजी गई. जहां रेड कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1 उत्पल पंचारिया 21 मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड आकाश वाणी के पीछे जोधपुर राजस्थान
2 रोहित बबन कौलगे 31 हरिपुर, दत्त पार्क हरिपुर सांगली महाराष्ट्र
3 सुमित श्रीनिवास राठी 41 आनंदी अपार्टमेंट,चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



