जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी. हिरासत में 5 संदिग्ध आरोपी रिश्तेदार

An elderly man was murdered over a land dispute, brutally attacked with sticks and rods, causing widespread panic in the village. Five suspected relatives are in custody.

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी. हिरासत में 5 संदिग्ध आरोपी रिश्तेदार

मुंगेली/लोरमी : मुंगेली जिला के ग्राम बांधा में जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कार्यवाही कर रही है. और लाश को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र के बांधा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे थाना लालपुर में प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप निवासी ग्राम बांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके चाचा अयोध्या अपने बेटे,भाई और अन्य साथियों के साथ पुराने ज़मीन विवाद के चलते इसके खेत में आकर इसके पिता रामकुमार के साथ गाली गुप्तार कर लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या कर दिए है.
पुलिस ने बताया कि तत्काल घटना स्थल पहुंचकर मृतक रामकुमार पिता सीताराम कश्यप उम्र 60 साल ग्राम बांधा में अपने खेत किसानी काम कर रहा था. उसी दौरान रिश्ते में भतीजा अयोध्या कश्यप, रामफल कश्यप और अन्य साथियों के साथ मृतक के ऊपर ताबड़तोड़ लाठी डंडे में वार करने का परिजनों ने आरोप लगाया है.
पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर हत्या का जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया है. शव का पोस्ट मॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. संदेहियों/आरोपियों की धर पकड़ और पूछताछ जारी है.
एसडीओपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पांच संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामकुमार और अयोध्या कश्यप के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था. इस विवाद ने धीरे-धीरे तनावपूर्ण स्थिति बना दी थी. जो आज हत्याकांड में बदल गई. घटना के बाद इलाके में लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने घटना स्थल पर सभी जरुरी सबूत जुटाए हैं. जिसमें मृतक और आरोपियों के बयान, ग्रामीणों की जानकारी और आसपास लगे CCTV कैमरे शामिल हैं. जांच के बाद ही इस मामले में आरोप तय होंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एसडीओपी हरविंदर सिंह ने ग्रामीणों से अपील किया कि इस समय वह शांति बनाए रखें और पुलिस को अपनी जांच में मदद करें. उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे लालपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. आसपास के गांवों में भी पुलिस गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
यह घटना मुंगेली जिले में जमीन विवादों से जुड़ी हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करती है. स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरी जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस हत्याकांड ने पूरे लोरमी क्षेत्र में सदमे और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जबकि पुलिस टीम घटना की जांच में लगी हुई है और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm