छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच देर रात जमकर विवाद, शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे छात्र के साथ मारपीट का लगा आरोप
There was a fierce dispute between students and policemen late at night, the student who reached the SP office with a complaint was accused of assault
बिलासपुर : न्यायधानी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. घर के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया. इस मामले की रिपोर्ट लिखाने गए छात्र के साथ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के छात्र एसपी ऑफिस पहुंचे. पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने गये छात्रों की पिटाई भी की. मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ छात्रों की बहस भी हुई है. पीड़ित पक्ष ने एसपी से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों और हंगामा करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है.
बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट में विवाद हो गया था. जिसके बाद छात्र के घर के बाहर कई छात्र पहुंच गए और रात में गाली गलौज और हंगामा करने लगे. मामला पुलिस के पास भी पहुंचा। जब पुलिस की टीम ने समझाने की कोशिश की. तो छात्र उनसे भी उलझ गए. पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोंकझोंक होने लगी. इस बीच कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथियों के साथ मारपीट की. अब पुलिसकर्मियों और हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



