इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

An incident that shames humanity, unnatural act with a cow, video goes viral, police arrested the accused and sent him to jail

इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला में सरकंडा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने फौरनएक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले व्यवसायी गौरव धनकर ने बताया कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो आया. इसमें एक युवक गाय के साथ गलत हरकत करता हुआ नजर आ रहा था.
गौरव धनकर ने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की. जिसके बाद पता चला कि वीडियो खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी ने बनाया है. आगे की पड़ताल में सामने आया कि 28 अगस्त की रात करीब 2 बजे खमतराई का ही रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी उम्र 27 साल इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था.
गौरव ने वीडियो और पूरी जानकारी लेकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही पुलिस को वीडियो सबूत के तौर पर सौंप दिया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक अखिलेश सूर्यवंशी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t