शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट, पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश रजत दीवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Assault by demanding money for drinking alcohol Police arrested habitual goon Rajat Diwan and sent him to jail
जांजगीर-चांपा : 15 सितंबर 2024 को आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू के द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने कर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर डण्डा से चोंट पंहुचाया है कि रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह मे अपराध क्रं. 80/2024 धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2) BNS कायम कर मामले को जांच मे लिया गया.
गवाहों ने बताया कि जब प्रार्थी लक्ष्मीनारायण जायसवाल बरगडी रोड किनारे बैठा था. तब आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू वहां आकर डण्डे से प्रार्थी को मारा था. और घटना कर पुलिस के डर से फरार हो गया था. आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू का लगातार पतासाजी किया जा रहा था.
मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अपने घर आकर छुपा हुआ है. जिसको उसके घर में घेराबंदी कर पकडकर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपना जूर्म कबूल कर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का फण्टा को बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा का सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर 23 सितंबर 2024 न्यायिक रिमांड पर में भेजा गया.
आरोपी रजत दीवान थाना बम्हनीडीह का गुण्डा बदमाश है और पूर्व में उसके खिलाफ थाना बम्हनीडीह में अपराधिक मामले कुल 17 अपराध कायम है और 28 प्रतिबंधात्मक धाराओ का कार्यवाही किया गया है. अपराध धारा का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह , सउनि. सुनील टैगोर, प्र.आर. सुनील सिंह, यशवंत वर्मा, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, म.आर. रुबी आस्मीन, करुणा खैरवार और सभी थाना स्टाप का विशेष येागदन रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



