दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मैनेजर के मोबाइल में मिली लड़कियों की तस्वीरें, एक ग्राहक भी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात
Sex racket busted in Durg, pictures of girls found in hotel manager's mobile, one customer also arrested, told shocking thing during interrogation
दुर्ग : भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार की खबर मिलने पर पुलिस ने सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है. पुलिस ने खुद का ग्राहक भेजा और रंगे हाथों रैकेट पकड़ा. पुलिस ने होटल के मैनेजर के साथ एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है. ये पूरा वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक होटल में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अपने एक कर्मचारी को प्वाईंटर बनाकर 500-500 रुपये के दो नोट को स्याही से चिन्हाकिंत कर मैनेजर से बात होने और रुम के अंदर जाने पर मिस्ड कॉल देने की बात कहकर भेजा गया. होटल ईशा के अंदर गए पुलिस कर्मचारी द्वारा मैनेजर से बात होने और रुम के अंदर जाने पर पुलिस टीम को मिस्ड कॉल दी और इसके बाद पुलिस टीम ने होटल ईशा में दबिश दी.
पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर की तलाशी लेने पर 500-500 के दो नोट स्याही से चिन्हाकिंत वाले मिले. इसके अलावा पांच डिब्बा जरुर कंपनी का आपत्तिजनक वस्तु, एक नग मोबाइल रियलमी कम्पनी का जिसमें लड़कियों के फोटो ग्राहकों को भेजने का दृश्य, एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी का व एक रजिस्टर जिसमें लड़के-लड़कियों का नाम, समय अंकित है. जिसे बरामद किया गया. होटल के मैनेजर शिव कुमार कुर्रे से पूछताछ करने पर लड़कियों को होटल में बुलाकर रुम में रखना और ग्राहक के आने पर उसे देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने की बात बताई.
पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ में बताया कि उक्त काम को होटल के मालिक निक्कु उर्फ अमित के कहने पर करता था. होटल ईशा के कमरा नंबर 15 में ग्राहक शोयब नाम के लड़के को भी देह व्यापार के लिये कंडोम और आवश्यक सामग्री देना बताया. पुलिस टीम द्वारा होटल के कमरा नंबर 15 की तलाशी ली. जहां से शोयेब साकिन फरीद नगर अशरफी रोड सुपेला को पकड़ा गया.
उसकी तलाशी के दौरान में उनके पास एक नग मोबाइल और कमरे के बेड गद्दे के नीचे जरुर कंपनी का आपत्तिजनक सामान दो डिब्बा मिला. जिसे जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया है. होटल के मालिक निक्कू उर्फ अमित की पतासाजी की जा रही है. उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भुमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



