तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर, वाहन चालक गिरफ्तार
Anganwadi worker riding a scooter got hit by a speeding tractor, death caused chaos in the family, wave of mourning in the village, driver arrested
सक्ती : सक्ती जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस चौकी अडभार अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदोरा में आज सुबह करीब सात-आठ बजे के बीच मेला स्थल नहर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बुंदेली केंद्र क्रमांक 2 मीना गबेल की जान ले ली है.
हादसे के समय मृतिका के साथ उनका एक छोटा बच्चा भी था. जो हादसे में बाल-बाल बच गया. वहीं हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया. पुलिस वाले और ग्रामीणों की सूझबुझ की वजह से वाहन चालक को पकड़ा गया. हादसे के बाद परिवार वालों में दुखों की पहाड़ टूट पड़ा है. दो बच्चों को छोड़कर जाने से परिवार वालों, आसपास के गांव और महिला बाल विकास विभाग में दुःख की लहर है. ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चालक सीरियागढ़ (डभरा) की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



