राजधानी में फिर चाकूबाजी, एक साल पुराने विवाद में युवक दोबारा भिड़े, पुलिस ने पीड़ित-आरोपी पर दर्ज किया केस, 2 आरोपी गिरफ्तार
Another stabbing incident in the capital, youths clashed again over a year-old dispute; police filed a case against the victim and the accused, and two were arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने युवक के गले, सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किए. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पारस नगर निवासी शुभम निषाद उम्र 21 साल पर तनुष सेन और रोहित वर्मा ने हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और घायल युवक के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि पारस नगर निवासी शुभम का सिविल लाइन निवासी तनुज से बीते एक साल से विवाद चल रहा था. गुरुवार को तनुज अपने नाबालिग दोस्त के साथ पारस नगर इलाके में घूम रहा था, इस दौरान उसे शुभम खड़ा दिखा. शुभम के दिखने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और तनुज ने अपने पास रखे चाकू से शुभम पर हमला कर दिया. हमले में शुभम के सिर, जांघ, पैर, गर्दन और कंधे में चोट आई है. वहीं चाकूबाजी में तनुज के हथेली में चोट लगी है.
दोनों आरोपियों ने अचानक शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार होने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलते ही देवेन्द्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तनुष सेन और रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा. लेकिन पुलिस ने हालात को कंट्रोल में बताया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



