दीवाली से पहले आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 परियों संग इश्क लड़ा रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, 20 हजार कैश जब्त, मचा हडकंप

Arang police take major action before Diwali; 8 gamblers arrested for flirting with 52 fairies; 20,000 cash seized, causing panic

दीवाली से पहले आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 परियों संग इश्क लड़ा रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, 20 हजार कैश जब्त, मचा हडकंप

आरंग : आरंग थाना पुलिस ने 52 परियों के साथ इश्क लड़ाते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20000 से ज्यादा कैश बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि आरंग दमऊवा तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ जुआरी रुपये पैसो की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. खबर की तस्दीकी के लिए गवाह सहदेव रात्रे और देवकृष्ण ध्रुव को तलब कर मौके पर पहुचे देखे कि कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रुपये पैसो की हार-जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. जिसे घेराबंदी कर पकडे हैं.
गिरफ्तार आरोपियों में (1) प्रहलाद साहू पिता स्व रामकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन केवसी साहूपारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर के फड़ से 350 रुपये और पास से 450 रुपये, (2) खेमराज खण्डेलवाल पिता स्व बलराम उम्र 34 साल साकिन इंदिरा चौक आरंग थाना आरंग के फड से 230 रुपये और पास से 320 रुपये, (3) अरुण पाल पिता जति पाल उम्र 37 साल साकिन शीतलापारा आरंग थाना आरंग के फड़ से 340 रुपये पास से 260 रुपये, (4) अर्जुन साहू पिता जोहन साहू उम्र 24 साल साकिन केवसी साहूपारा आरंग थाना आरंग के फड़ से 130 रुपये पास से 120 रुपये, (5) अर्जुन लोधी पिता झन्नालाल लोधी उम्र 59 साल साकिन कलई थाना आरंग के फड़ से 1050 रुपये पास से 750 रुपये, (6) अनिल लोधी पिता मुकुंद लोधी उम्र 40 साल साकिन कलई बईगापारा के फड़ से 150 रुपये पास से 250 रुपये, (7) गोविंद यादव पिता खेलावन उम्र 29 साल साकिन नया बिजली आफिस अवंतिन चौक आरंग के फड़ से 230 रुपये पास से 220 रुपये, (8) चम्मन लाल कोसले पिता हीरालाल उम्र 40 साल साकिन घुमराभाठा थाना आरंग के फड़ से 7450 रुपये पास से 8000 रुपये आरोपियो के फड़ और पास से कुल जुमला 20300 रुपये और 52 पत्ती ताश को जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया.
अरोपीगणो का कृत्य छम जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 की धारा 3(2) का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपियो के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
(1) प्रहलाद साहू पिता स्व रामकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन केवसी साहूपारा आरंग थाना आरंग
(2) खेमराज खण्डेलवाल पिता स्व बलराम उम्र 34 साल साकिन इंदिरा चौक आरंग थाना आरंग
(3) अरुण पाल पिता जति पाल उम्र 37 साल साकिन शीतलापारा आरंग थाना आरंग
(4) अर्जुन साहू पिता जोहन साहू उम्र 24 साल साकिन केवसी साहूपारा आरंग थाना आरंग
(5) अर्जुन लोधी पिता झन्नालाल लोधी उम्र 59 साल साकिन कलई थाना आरंग
(6) अनिल लोधी पिता मुकुंद लोधी उम्र 40 साल साकिन कलई बईगापारा थाना आरंग
(7) गोविंद यादव पिता खेलावन उम्र 29 साल साकिन नया बिजली आफिस अवंतिन चौक आरंग थाना आरंग
(8) चम्मन लाल कोसले पिता हीरालाल उम्र 40 साल साकिन घुमराभाठा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrlb?mode=ac_t