Auto Expo 2026 का बड़ा तोहफा, ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदी पर मिल रही आरटीओ टैक्स में 50% की छूट, 5 फरवरी तक मिलेगा फायदा

Auto Expo 2026 offers a major gift: 50% off RTO tax on vehicle purchases at the Auto Expo, available until February 5th.

Auto Expo 2026 का बड़ा तोहफा, ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदी पर मिल रही आरटीओ टैक्स में 50% की छूट, 5 फरवरी तक मिलेगा फायदा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, सड्डू रायपुर में ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन किया जा रहा है.
उक्त ऑटो एक्सपो में बिकने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (आरटीओ टैक्स) में छूट प्रदान की जा रही है. जिससे प्रदेश के आम नागरिकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा.
ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, रायपुर में किया जा रहा है. इस अवधि में वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को आरटीओ टैक्स में 50% की छूट का सीधा फय्द्दा हो रहा है.
यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है. जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को फायदा मिलेगा. वाहन खरीदने के लिए आमजन को रायपुर आने की जरुरत भी नहीं होगी. बल्कि वे अपने शहर यह गांव के नजदीकी प्रतिभागी/पंजीकृत डीलरों के जरिए इस योजना का फायदा हासिल कर सकेंगे.
ऑटो एक्सपो–2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी. यानि खरीदे गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) हासिल किया जा सकेगा.
दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स भी इस ऑटो एक्सपो में भाग ले रहे हैं. जिससे छोटे व्यावसायिक विक्रेताओं को रोजगार के उपयुक्त मौके मिलेंगे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.
रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी तरह के वाहन मॉडल और नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का मौका मिलेगा. इससे आमजन नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीकों से भी अवगत हो सकेंगे. रायपुर ऑटो एक्सपो–2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं. इससे वाहन खरीदने वाले नागरिकों को एक्स्ट्रा आर्थिक लाभ होगा.
ऑटो एक्सपो–2026 में आरटीओ टैक्स में 50% छूट के साथ-साथ फाइनेंस कंपनियों, बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों और कई डीलरों के बीच प्रतिस्पर्धा की वजह न्यूनतम दरों पर वाहन उपलब्ध होंगे. जिससे आमजन को व्यापक आर्थिक राहत मिलेगी. रायपुर के इस ऑटो एक्सपो में रायपुर जिले के 95 डीलर्स और अन्य जिलों के 171 डीलर्स, कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं. जिससे प्रदेशभर के नागरिकों को विविध विकल्प उपलब्ध होंगे.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2025 के ऑटो एक्सपो में कुल 29,348 वाहनों की बिक्री हुई थी. जिसके जरिए आम जनता को करीब 120 करोड़ रुपये की आरटीओ टैक्स में छूट प्रदान की गई थी. जिससे नागरिकों को उल्लेखनीय आर्थिक सहायता मिली थी. इस तरह ऑटो एक्सपो–2026 प्रदेश के नागरिकों के लिए किफायती दरों पर वाहन खरीदने, स्थानीय स्तर पर पंजीयन सुविधा हासिल करने और व्यापक आर्थिक लाभ उठाने का एक बेहतरीन मौका साबित हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB