दो दिन पहले साप्ताहिक बाजार से हुई लापता, नदी में तैरती मिली दोनों सगी बहनों की लाश, इलाके में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

Two days after going missing from the weekly market, the bodies of two sisters were found floating in the river, causing panic in the area, and the police are investigating.

दो दिन पहले साप्ताहिक बाजार से हुई लापता, नदी में तैरती मिली दोनों सगी बहनों की लाश, इलाके में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

कोण्डागांव/केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां रविवार शाम से लापता दो सगी बहनों की लाश नदी में तैरती हुई मिली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका ब्रिजबति गावड़े उम्र 57 साल निवासी ऐटेकोनहाडी और मनाय बाई उम्र 55 साल निवासी जरहिडिहि ये दोनों सगी बहनें हैं. एक हफ्ते पहले अपने मायके ग्राम डोहलापारा आई हुई थीं. जो कि रविवार दोपहर साप्ताहिक बाजार अड़ेंगा गई थी. लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी थीं. परेशान परिजन लगातार 2 दिनों से आसपास ढूंढ रहे थे. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.
मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति ने खेत जाते वक्त अड़ेंगा नदी के किनारे दो महिलाओं की लाश को पानी में तैरते हुए देखा और फौरन गांव वालों को खबर दी. गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उनकी पहचान बृजबती और मनायबाई के रुप में हुई. इधर घटना की खबर मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया. जिसे पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया.
थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शुरुआती  जानकारी के मुताबिक साप्ताहिक बाजार से घर लौटते वक्त दोनों महिलाएं नदी के किनारे बने पगडंडी में चलते हुए घर जा रही थी. शायद पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB