भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री पर लाठी डंडों से हमला कर 60 हजार की लूट, कार में तोड़फोड़, कांग्रेस नेता के बेटे और पुलिस चालक पर लगा आरोप
BJP Kisan Morcha Mandal Secretary attacked with sticks and rods, robbed of ₹60,000, and his car vandalized; allegations leveled against a Congress leader's son and a police driver.
कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के मंत्री और पोल्ट्री फार्म व्यापारी कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ करने के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. घायल नेता को डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भुलसीडीह निवासी की निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास दुकान है. आरोप हैं कि देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय ग्राम के कुछ ग्रामीण और उनके साथियों ने कपिलेश्वर धीरज का रास्ता रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी कार में तोड़फोड़ की. फिर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
कपिलेश्वर धीरज ने आरोप लगाया कि अरुण खांडे एक कांग्रेस नेता का बीटा है. जबकि संदीप कुमार पुलिस चौकी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है. उनका कहना है कि दोनों अपने प्रभाव का हवाला देकर लगातार धमकी दे रहे थे.
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास रखे 60 हजार रुपये नकद भी लूट लिए. हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गए. आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए. बाद में राहगीरों ने उन्हें देखा और डायल-112 को ल्ह्ब्र दी. जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची. घटना की खबर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हमले और लूट के आरोपों की जांच की जा रही है और कथित आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



