भतीजे ने गर्लफ्रेंड संग मिलकर 80 वर्षीय चाची से लूट की रची साजिश, बुजुर्ग महिला से छीना मंगलसूत्र, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख के जेवर और बाइक बरामद
Nephew conspires with girlfriend to rob 80-year-old aunt; *Mangalsutra* snatched from the elderly woman; four accused arrested, and jewelry worth ₹1 lakh along with a motorcycle recovered.
बलौदाबाजार : भाटापारा शहर में 80 साल की बुजुर्ग चाची से मंगलसूत्र झपटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पूरी साजिश पीड़िता के सगे भतीजे ने अपनी गर्लफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक नयापारा वार्ड निवासी हीराबाई ध्रुव उम्र 80 साल अपने घर में अकेली रहती हैं और वृद्धावस्था पेंशन पर निर्भर हैं. आरोपियों ने पहले बुजुर्ग महिला से संपर्क कर खुद को उनके एक रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती परिचित का पड़ोसी बताया और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया.
इसके बाद 25 जून को आरोपी वृद्धा को बोडतरा रोड स्थित सुनसान इलाके में ले गए. वहीं पर उन्होंने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक: 208/2026 धारा 304, 61(2), 318(2) बीएनएस का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. भाटापारा शहर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध गोलू उर्फ अजय ध्रुव की पहचान मिली. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़िता का सगा भतीजा टेकूराम ध्रुव है. जिसने अपनी गर्लफ्रेंड सरिता निषाद और साथी सागर मरकाम के साथ मिलकर लूट की प्लान बनाई थी.
प्लान के तहत पहले विश्वास जीतकर बुजुर्ग महिला को सुनसान जगह पर ले जाया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से करीब 9.980 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत करीब 1.05 लाख रुपये आंकी गई है. बरामद किए गए हैं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्हें अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
1. सागर मरकाम पिता आनंद मरकाम उम्र 30 साल निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
2. सरिता निषाद पति स्व मनोज निषाद उम्र 40 साल (भतीजे की गर्लफ्रेंड) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
3. अजय उर्फ गोलू ध्रुव पिता अशोक ध्रुव उम्र 39 साल निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
4. टेकूराम ध्रुव पिता जेठूराम ध्रुव उम्र 35 साल (सगा भतीजा/मुख्य सूत्रधार) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



