तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया दीपावली की छुट्टी मनाकर वापस लौट रहा बाइक सवार, पिता की मौत, बेटी घायल, वाहन जप्त, आरोपी फरार
Bike rider returning after celebrating Diwali holiday hit by speeding tractor father dies daughter injured vehicle seized accused absconding
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक पिता की मौत हो गई. वही बाइक में बैठी दो बेटीयां भी घायल हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की जांच में जुट गई है.
वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की जांच में जुट गई. मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा-पेंड्री के बीच ईटभट्ठे के सामने सोमवार सुबह 5:30 बजे के आसपास मुलमुला की तरफ से आ रहे बाइक सवार रोहित कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 40 साल अपनी दो बेटीयो कुमारी रीना उम्र 16 साल और छोटी बेटी आभा उम्र 13 साल को लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी से दीपावली की छुट्टी मनाकर वापस अपने काम पर बिलासपुर कोनी लौट रहा था
जो सोमवार सुबह रिस्दा-पेंड्री के बीच ईटभट्टे से निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिससे बाइक चला रहा रोहित साहू गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे आसपास के लोगों ने मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. बाइक में सवार दोनों बच्चियों को हल्की चोटे आई है. वही खबर के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



