कांग्रेस सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद राशि दी जा रही प्रथा भाजपा बंद कर रही- हाफिज खान

BJP is stopping the practice of giving cash to tendu leaf collectors in Congress government- Hafiz Khan

कांग्रेस सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद राशि दी जा रही प्रथा भाजपा बंद कर रही- हाफिज खान

गरियाबंद : भाजपा सरकार के चरण पादुका योजना में चप्पल जूता वितरण करने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कुछ पूंजीपति चप्पल जूता निर्माताओं से कमीशन लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों से मनपसंद चरण पादुका खरीदने का अधिकार छीन रही है. भाजपा का नारा है चंदा दो धंधा लो.. पूर्व कांग्रेस की सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को मंदपसंद चप्पल खरीदने के लिए योजना के जरिए नगद राशि सीधा उनके खाते में ट्रांसफर किया था. नगद राशि ट्रांसफर करने से तेंदूपत्ता संग्राहक अच्छी कम्पनी की जूता चप्पल स्थानीय बाजार से खरीदी करते थे. उन्हें अपनी सुविधा और उपयोगिता के अनुरुप चुनने का अधिकार मिलता था. इसे स्थानीय स्तर पर व्यापार भी चलता था. बाजार में रौनक होती थी. केंद्र की भाजपा सरकार हर योजना में नगद राशि हितग्राहियों के खाता में सीधा ट्रांसफर करने की बात करती है. वही राज्य की भाजपा अपने खजाना में काली कमाई का पैसा जमा कराने नगद ट्रांसफर योजना को बंद कर समान वितरण की नीति बना रही है. भाजपा की नीति और नियत में यही फर्क दिख रहा है. राज्य की भाजपा सरकार अपने केंद्र सरकार की नीति को नहीं मान रही है. कमीशन की काली कमाई के लालच में गुणवत्ताहीन चप्पल, जूते खपाने की साजिश रची गई है.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि प्रदेश ने देखा है पूर्व रमन सरकार में तेंदूपत्ता संग्रहकों चरण पादुका देने के नाम से भारी भ्रष्टाचार हुआ था. उस दौरान खराब से खराब क्वालिटी की रंग बिरंगी चप्पल खरीदी की गई थी. तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल वितरण किया गया था. उसमें दाहिना पैर का चप्पल का नंबर और रंग अलग तो बायां पैर का चप्पल का नंबर और रंग अलग होता था. और तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस तरह से चप्पल वितरित कर उनका अपमान किया जाता था.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरु की गई. चरण पादुका योजना में नगद राशि खाते में जमा कराने की उसे लगातार जारी रखा जाए. तेंदूपत्ता संग्रहको मनपसंद चरण पादुका खरीदने के अधिकार से वंचित नही किया जाए. बल्कि बढ़ती महंगाई को हिसाब से चरणपादुका योजना में दी जानी वाली राशि मे वृद्धि किया जाए.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB