9 साल की बच्ची का आधी रात घर में घुसकर किडनैप कर रेप, जंगल में मिली मासूम, महीने भर पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, आरोपी दशरथ गिरफ्तार

9 year old girl was kidnapped and raped by people inside her house at midnight, innocent girl was found in the jungle, elder sister was raped a month ago, accused Dashrath arrested

9 साल की बच्ची का आधी रात घर में घुसकर किडनैप कर रेप, जंगल में मिली मासूम, महीने भर पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, आरोपी दशरथ गिरफ्तार

कोरबा : 9 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक आधीरात बच्ची को घर से उठा ले गया था. मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है. पुलिस ने मासूम को जंगल से बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पहले मासूम की बड़ी बहन से भी एक युवक ने किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जो जेल में बंद है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 20 जून की रात 9 साल की मासूम बच्ची अपने घर में मौजूद थी. रात के वक्त वह घर में बिना कुछ बताये लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी जानकारी नही मिली. तब घर वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी. नाबालिग बच्ची के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरु की. घटना के दूसरे दिन लापता बच्ची को पुलिस ने दादर के जंगल से बरामद किया गया.
परिजनों को खोजबीन के दौरान आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले. उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरु की. लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा. आखिरकार पीड़ित परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. जैसे ही अपहरण की खबर मिली एसपी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए.
एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने नाबालिग की खोजबीन शुरु की. लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला.
नाबालिग से पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई. बच्ची से पूछताछ के बाद आरोपी दशरथ सिदार उम्र 19 साल निवासी पोड़ीबहार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपहरण का जुर्म कबूल किया. वह बहला-फुसला कर बच्ची को अपने साथ ले गया था. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
महिला रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही हैं. एक महीने पहले ही उसकी बड़ी बेटी के साथ भी रेप की घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था. इस बार उसकी छोटी बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB