मवेशी से टकराई बाइक, हादसे में बकरा भात खाकर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Bike collided with cattle, three people of the same family returning after eating goat rice died tragically in the accident, mourning spread in the village

मवेशी से टकराई बाइक, हादसे में बकरा भात खाकर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा : कोरबा जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर हादसे की हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गई. तीनों मृतक एक ही परिवार के आपस में रिश्तेदार थे. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है. सड़क हादसे का ये मामला करतला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दादर बस्ती में रामायण सिंह राठिया उम्र 43 साल, सादराम राठिया उम्र 48 साल और सुख सिंह राठिया उम्र 40 साल का परिवार निवास करता है. रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. तीनों आपस मेें रिश्तेदार हैं. 21 जून को शाम करीब 6 बजे तीनों एक बाइक पर करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर में रिश्तेदार के यहां गये थे. यहां बकरा भात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से वापस कोरबा लौट रहे थे.
तभी ग्राम सरदुकला के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकराई. इस हादसे में बाइक के मवेशी से टक्कर के बाद उसमें सवार तीनों ग्रामीण दूर जा गिरे. इस भीषण हादसे में दो ग्रामीणों की जहां मौके पर ही मौत हो गगई. वहीं एक अन्य ग्रामीण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. करतला पुलिस ने इस घटना पर जुर्म दर्ज कर हादसे की वजह की जांच कर रही है. तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.
इस हादसे ने मृतकों के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB