12वीं में कम नंबर आने पर परेशान छात्रा ने चुनरी से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, इधर ग्रामीण ने की आत्महत्या, पसरा मातम
A troubled student committed suicide by hanging herself with her dupatta after getting low marks in 12th standard, while a villager also committed suicide, causing mourning
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण और एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 12वीं में काम नंबर आए थे. इस वजह से आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है. दोनों घटनाएं घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है. वहीँ दुसरे मामले में ग्रामीण ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह साफ नहीं है. हालांकि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
पहला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा टेंडा रहने वाली तनिशा गुप्ता उम्र 18 साल ने हाल ही में कक्षा 12वीं पास की थी. उसके बाद से अक्सर वो उदास रहती थी. शनिवार की रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई. तनिशा और उसके माता-पिता एक साथ कमरे में सोए थे. इस बीच रात में करीब 2 बजे उसके पिता विराट गुप्ता बाथरुम जाने के लिए उठे तो देखा कि तनिशा बिस्तर पर नहीं है.
इसके बाद उसकी खोजबीन की. तभी बगल वाले कमरे के म्यार में तनीशा गुप्ता अपनी चुनरी से फांसी पर लटकी मिली. जिसके बाद उसने अपने परिवार और सरपंच को मामले की जानकारी दी. इसकी खबर मिलने के के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया. शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
जांच अधिकारी पारसमणि बेहरा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 12वी में कम नंबर से पास होने के बाद वह उदास रहती थी. आशंका है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई है. हालांकि जांच के बाद ही उसके मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
दूसरा मामला
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड-15 दर्री डीपा में काजू पेड़ में रविवार को सोन साय उम्र 50 साल की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने बताया कि रात में खाने खाने के बाद करीब 10 बजे सोन साय घर से निकला था और सुबह उसकी फांसी पर लटकती लाश मिली है. खुदकुशी की वजह क्या है. इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
तीसरा मामला
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में बिहार से आकर रसोइया का काम करने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली. घटना की खबर पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मामले में आगे की जांच में जुट गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ढिमरापुर क्षेत्र में डिकार्ट गली में रहने वाले लोहा व्यवसायी आयुष मित्तल के घर में बिहार के जामाखोर खरवासामी निवासी ओम प्रकाश यादव उम्र 35 साल खाना बनाने का काम करता था. पिछले करीब 3 महीने से वह यहां काम कर रहा था.
शुक्रवार की रात तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर ओम प्रकाश खाना बनाने नहीं गया. इसके बाद शनिवार को भी वह काम पर नहीं पहुंचा. सुबह 10 बजे मित्तल परिवार के लोग उसे देखने के लिए स्टाफ क्वार्टर में गए. जहां दरवाजा अंदर से आधा बंद था. दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि ओमप्रकाश पंखे से गमछा का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया है. मामले की खबर कोतवाली पुलिस को दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



